लाडपुरा: बोरखेड़ा में युवक ने लगाई फांसी, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, शव मोर्चरी पर
Ladpura, Kota | Apr 13, 2026 शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार 32 वर्षीय अमित पुत्र आरके गुप्ता निवासी बोरखेड़ा ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सोमवार दोपहर 2 बजे परिजन युवक को तुरंत एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बोरखेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुं