डुमरियागंज तहसील के राजस्व ग्राम देईपार में बंजर की भूमि पर से एवं रामनगर बनगवा में पोखरे पर किए गए अतिक्रमण को राजस्व,नगर पंचायत, पुलिस की संयुक्त टीम ने जेसीबी से हटवाया। इस दौरान तहसीलदार डुमरियागंज, अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत डुमरियागंज सहित राजस्व कर्मी पुलिस बल मौजूद रहे।