पामगढ़: महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी को मुलमुला पुलिस ने बगीचापारा से गिरफ्तार किया, भेजा न्यायिक रिमांड में
जांजगीर चांपा की मुलमुला पुलिस ने महुआ शराब की अवैध बिक्री करने वाले आरोपी भगत राम नवरंग को बगीचापारा से गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 5 लीटर 250 ग्राम महुआ शराब को जब्त किया है. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बगीचापारा में एक व्यक्ति महुआ शराब की अवैध बिक्री कर रहा है. सूचना पर पुलिस ने दबिश दी।