सीतापुर: इमलिया सुल्तानपुर में बेख़ौफ़ बदमाशों ने सेल्समैन को गोली मारकर की लूट, इलाके में दहशत का माहौल
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के सिमराहन गांव दबंग बदमाशों ने शराब के सेल्समैन को गोली मारकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है गोली लगने से घायल व्यक्ति को उपचार के लिए पुलिस कर्मियों के द्वारा सीतापुर के जिला अस्पताल में ले जाकर भर्ती कराया गया जहां उपचार जारी है आरोपियों की तलाश की जा रही है ।