घोड़ाडोंगरी: घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा उइके ने बर्राढाना में पीड़ितों का दुख बांटा, हर संभव मदद का दिलाया भरोसा
घोड़ाडोगरी विधायक गंगा उइके ग्राम बर्राढाना पहुंचीं, जहां उन्होंने हाल ही में आगजनी की घटना से प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। विधायक उइके ने आग में जलकर नष्ट हुए मकानों का निरीक्षण किया तथा पीड़ित परिवारों के बीच बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि दुःख और संकट की इस घड़ी में पूरा परिवार और शासन-प्रशासन प्रभावित लोगों के साथ खड़ा है