धनघटा: महुली पुलिस की कम्युनिटी पुलिसिंग पहल में वृद्ध एवं दिव्यांगजनों की समस्याएं सुनी गईं
संतकबीरनगर। जनपद के थाना महुली क्षेत्र में कम्युनिटी पुलिसिंग यूनिट द्वारा वृद्धजनों एवं दिव्यांगजनों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनी गईं और उन्हें सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों को पुलिस से जोड़ना तथा उनमें सुरक्षा और विश्वास की भावना को मजबूत करना है। उत्तर प्रदेश पुलिस की जनसेवा, संवेदन