नानपारा: देवरा में चार भाइयों के घर में हुई चोरी, चोरों ने नदी गहने उठा ले गए, पीड़ितों ने पुलिस को दी तहरीर
रुपईडीहा थाना क्षेत्र के देवरा गांव में शनिवार रात एक ही परिवार के चार भाइयों के घरों में लाखों रुपये की चोरी हुई।चोरों ने घरों के ताले तोड़कर नकदी और जेवरात चुरा लिए।सुबह जब परिवार के सदस्य जागे, तो उन्हें घरों के दरवाजे खुले और कमरों के ताले टूटे मिले। पीड़ितों के अनुसार, चोर रात के समय घर में घुसे और अलग-अलग कमरों के ताले तोड़ दिए।