खागा: किशनपुर में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान लापता हुई हाई स्कूल की छात्रा, CCTV में कैद, पुलिस कर रही है तलाश
Khaga, Fatehpur | Jul 30, 2026 फतेहपुर जिले के किशनपुर कस्बे में स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज एक बार फिर सुर्खियों में है। मंगलवार को अपनी मांगों को लेकर इसी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जमकर प्रदर्शन किया था। वहीं, अब कॉलेज में पढ़ने वाली 16 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा मंगलवार सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटी।