गुना नगर: निचले बाजार रपटा पर बीच रास्ते में करंट वाले खंभे ने ली बछड़े की जान, आक्रोशित लोगों ने लगाया चक्काजाम
गुना के निचला बाजार स्थित रपटा पुलिया पर सड़क के बीच खड़े बिजली के खंभे में करंट आने से गुरुवार शाम करीब 6:30 बजे एक बछड़े की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों, सवर्ण आर्मी और गौसेवकों ने बिजली विभाग व नगर पालिका की लापरवाही का आरोप लगाते हुए चक्काजाम किया और दोषियों पर कार्रवाई व खंभा हटाने की मांग की।