करनैलगंज: चौरी चौराहा के पास सड़क दुर्घटना में 62 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम
बुधवार को चौरी चौराहा के पास पतिसा निवासी 62 वर्षीय भरतलाल की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। 2 बजे पतिसा के प्रधान अवधेश शुक्ला ने बताया कि भरतलाल अपने रिश्तेदार के यहां से घर लौट रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना की सूचना पर पहुंचे बालपुर पुलिस चौकी प्रभारी उत्कर्ष सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा कर PM के लिए भेज दिया गया है।