चाईबासा शुक्रवार को सुबह 10 बजे परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ ने अपने कार्यालय में क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस दौरान लोगों ने सड़क, पेयजल, बिजली सहित अन्य जनसमस्याओं से मंत्री को अवगत कराया। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।