ग्राम पंचायत गोविंदसर, तहसील कोलायत में आज शिक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर स्थिति तब सामने आई जब राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कक्षा कक्षों की कमी से आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय भवन उच्च प्राथमिक स्तर जैसा लग रहा है, जबकि इसमें उच्च माध्यमिक स्तर की कक्षाएँ संचालित हो रही हैं।