पट्टी: फेनहा गांव में 11 हजार वोल्ट का पोल तोड़ा, किसान की शिकायत पर कंधई पुलिस ने शुरू की जांच
कंधई थाना क्षेत्र के फेनहा गांव में अराजकतत्वों ने 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन का एक पोल तोड़ दिया। यह घटना गुरुवार रात को हुई। किसान आशिक अली की शिकायत पर कंधई पुलिस ने पांच नामजद और छह अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खमपुर गांव निवासी आशिक अली ने कंधई पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने एक वर्ष पूर्व फेनहा गांव स्थित अपनी पैतृक