मंडी: 1 जून तक एग्जिट पोल के प्रकाशन या प्रचार पर रहेगा प्रतिबंध : डीसी अपूर्व देवगन
Mandi, Mandi | Apr 19, 2024 जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी मंडी अपूर्व देवगन ने वीरवार को कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार 19 अप्रैल सुबह सात बजे से लेकर 1 जून शाम साढ़े छह बजे तक लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर किसी भी प्रकार के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणााम के प्रकाशन या प्रचार पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।