कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऊषा परमार ने जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर कार्य की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान, जिला निर्वाचन अधिकारी ने एसआईआर (SIR) की समीक्षा की और संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों को समय सीमा के भीतर सभी वांछित कार्यवाही पूरी करने के निर्देश दिए।