पंचकूला: विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने मां चंडी माता मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर टेका माथा व लिया आशीर्वाद
हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने आज पंचकूला स्थित मां चंडी माता मंदिर के स्थापना दिवस के अवसर पर माथा टेका और कंजक पूजन कर मां चंडी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस पावन अवसर पर मां चंडी माता से पंचकूला वासियों की सुख-समृद्धि और शांति की प्रार्थना की और मंदिर में उपस्थित भक्तों को मंदिर की स्थापना दिवस की शुभकामनाएं भी दीं।