मगहर के तकिया बाजार निवासी 33 वर्षीय दीपचंद की ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से मौत हो गई। वह गुरुवार सुबह अपने सहयोगी अमरनाथ के साथ बाइक से नवीन फल मंडी जा रहे थे। सरैया बाईपास मंडी गेट के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।