मध्य प्रदेश शिवपुरी जिला
📰 समाचार पत्रका
*मायापुर में बिना लाइसेंस बिक रहा खाद! किसान बोले - असली-नकली की पहचान करना मुश्किल*
*मायापुर / खनियाधाना क्षेत्र,तहसील के मायापुर क्षेत्र में बड़ी मात्रा में खाद बिना लाइसेंस की दुकानों पर बेचा जा रहा है।
किसानों से बात करने पर उन्होंने बताया - हमें तरीके से पता ही नहीं चल पाता कि खाद नकली है या सही है। पिछोर जाना मुश्किल है, समय नहीं है, इसलिए मजबूरी में यहीं से लेना पड़ता है। हमें शंका है कि कहीं ये नकली खाद तो नहीं है। साथ ही *ओवर रेटिंग* भी हो रही है।
किसानों को डर है कि कहीं ये वही खाद तो नहीं जो पिछले साल खनियाधाना में अवैध फैक्ट्री में पकड़ी गई थी। अगर ऐसा हुआ तो किसानों की फसल और मेहनत दोनों बर्बाद हो जाएगी।
*⚖️ किसान जागरूक रहें - धारा जान लें:*
*उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, धारा 10 व 19* - बिना लाइसेंस खाद बेचना दंडनीय अपराध है।
*उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985, धारा 21* - मिलावटी / नकली खाद पर लाइसेंस रद्द + जेल।
*आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955, धारा 7* - ओवर रेट पर 7 साल तक सजा।
*BNS धारा 318* - किसानों से धोखाधड़ी पर कार्रवाई।
बिना बिल खाद न लें। दुकान का लाइसेंस जरूर देखें। शक हो तो तुरंत कृषि विभाग या लोकायुक्त को सूचना दें।
प्रशासन से मांग - मायापुर की सभी खाद दुकानों का तत्काल औचक निरीक्षण हो, सैंपल लिए जाएं और बिना लाइसेंस वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।
*📞 शिकायत / खबर के लिए निडर पत्रकार सुनील लोधी से संपर्क करें: 93011 31438*
*आपकी खबर, आपकी आवाज - इंडिया न्यूज़ दर्शन*
Collector Shivpuri PRO Shivpuri
Pichhore, Shivpuri | Nov 17, 2026