हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर जनता क्लीनिक में बच्चों को पिलाई गई पल्स पोलियो की दवा, अभियान का शुभारंभ हुआ
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को जिलेभर में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाई गई। अभियान का शुभारंभ खुंजा स्थित जनता क्लीनिक में आयोजित कार्यक्रम के दौरान किया गया,जहां विधायक गणेश राज बंसल, भाजपा नेता अमित साहू,अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीणा तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नवनीत शर्मा ने बच्चों को दवा पिलाई।