पथरगामा: पथरगामा भलसुधिया मौज में खतरनाक गड्ढा बना हादसे का कारण, युवक जान जोखिम में डालकर बना रहे वीडियो
प्रखंड के बोहा पंचायत अंतर्गत भलसुधिया मौज में डीबीएल कंपनी कंपनी द्वारा फोरलेन सड़क निर्माण को लेकर खेत में खुदाई की थी इस दौरान मिट्टी एवं पत्थर ले जाने के क्रम में करीब 35 से 40 फीट गड्ढा बन गया जिसमें अब पानी भर चुका है। इस खतरनाक गड्ढे में पानी रहने के बावजूद क्षेत्र के युवक प्रतिदिन जान जोखिम में डालकर रील बनाने का कार्य कर रहे हैं।