देवघर: चकाई थाना क्षेत्र के कठवारा गांव में आपसी विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल
चकाई थाना क्षेत्र के कठवारा गांव के समीप आपसी विवाद को लेकर शुक्रवार 2:00 बजे मारपीट हो गई जिसमें पिता पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया घटना के संबंध में घायल कांग्रेस यादव ने बताया कि वह अपने घर में पिता राम यादव के साथ बैठकर खाना खा रहे थे तभी अचानक गांव के ही दो व्यक्ति घर के द्वार पर आकर गाली गलौज वह मारपीट करने लगे।