नाला: सांगाजुड़ी गांव में प्रगतिशील किसानों के बीच मुफ्त बीज वितरण किया गया
Nala, Jamtara | Jan 14, 2026 बुधवार अपराह्न करीब 4 बजे पंजुनिया पं0 अंतर्गत सांगाजुड़ी गांव में कृषि कार्य को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए 40 प्रगतिशील किसानों के बीच निःशुल्क सब्जी बीज का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग, झारखंड सरकार के उद्यान विभाग के तत्वाधान में की गई| उद्यान मित्र अजय कुमार मंडल की देखरेख में बीज वितरण किया गया|