करनैलगंज: घाघरा का जलस्तर खतरे के निशान से 47 सेमी ऊपर, 11 गांव प्रभावित, प्रशासन हुआ अलर्ट
गुरुवार शाम 8 बजे घाघरा नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 47 सेमी ऊपर दर्ज किया गया है। गिरजा, शारदा और सरयू बैराज से कुल 3.51 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से स्थिति गंभीर बनी है। जिला प्रशासन ने सभी 28 बाढ चौकियों को सक्रिय कर दिया है। DM ने बताया तरबगंज और करनैलगंज तहसीलों के 11 गांव प्रभावित है। राहत सामग्रियां वितरित कराई जा रही है। 81 नावें लगाई गई है।