बहराइच: के0डी0सी के पास भाजपा के पदाधिकारियों ने किया प्रदर्शन, अखिलेश और राहुल का फूंका पुतला
बहराइच में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने नारी वंदन अधिनियम संसद में पारित न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी का पुतला फूंका। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पांडे के नेतृत्व में बड़ी संख्या में भाजपा महिला मोर्चा और पार्टी कार्यकर्ता नगर स्थित के0डी0सी के पास एकत्र हुए प्रदर्शन किया।