कबरई के इंद्रानगर मुहाल निवासी बलराम के 23 वर्षीय पुत्र रविकुमार ने शनिवार समय तकरीबन 10 बजे अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर कि देखरेख में युवक का उपचार किया जा रहा है।