आगरा: फुब्बारा मार्केट में मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, फायर विभाग ने पाया आग पर काबू
थाना कोतवाली के फुब्बारा मार्केट में बुधवार सुबह लगभग 4 बजे एक मेडिकल स्टोर में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, आग लगने की सूचना फायर विभाग को दी गई, फायर विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया, कितना नुकसान हुआ है इसका आकलन किया जा रहा है, और आशंका जताई जा कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी।