ग्वालियर गिर्द: दिग्गी बोले- सरकार लोगों को फिजूलखर्ची रोकने की सलाह दे रही है और खुद उल्लंघन कर रही है
पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा है कि सरकार एक ओर लोगों को सोना नहीं खरीदने और फिजूलखर्ची रोकने की सलाह दे रही है वहीं दूसरी ओर सरकार खुद सोना खरीद रही है।सोने पर आयात शुल्क बढ़ा रही है उन्होंने रविवार दोपहर यहां कहा कि सोने के व्यवसाय से जुड़े लोगों पर बेरोजगार होने का खतरा मंडरा रहा है।