बहराइच: मोगलहा इलाके के पास चार पहिया वाहन की स्कूटी सवार से हुई टक्कर, हादसे में एक की मौत, वाहन पलटा
जिले के रामगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत मोगलहा इलाके के पास में चार पहिया वाहन की स्कूटी सवार से हुई टक्कर, हादसे में स्कूटी सवार की मौत हो गई। वहीं पुलिस जांच में जुट गई है। यहां हादसा रविवार शाम का है। रामगांव पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि चार पहिया वाहन की स्कूटी सवार से टक्कर हुई थी। जिसमें स्कूटी सवार की मौत हो गई है। मामले की जांच की जा रही है।