अररिया: मानिकपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक महिला घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 7, 2025 सदर प्रखंड क्षेत्र के बसंतपुर पंचायत के मानिकपुर में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई. जिसे परिजनों के द्वारा आनन-फानन में मंगलवार को शाम 4 :30 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल महिला का इलाज किया जा रहा है. वहीं घायल महिला मानिकपुर निवासी किरण देवी बताई जा रही हैं.