अररिया: उड़न टोली में बिजली ट्रांसफार्मर ठीक करते समय बिजली मिस्त्री करंट लगने से झुलसा, हायर सेंटर रेफर
Araria, Araria | Jan 7, 2025 जोकीहाट प्रखंड क्षेत्र के उड़न टोली वार्ड संख्या 10 में बिजली ट्रांसफार्मर ठीक करने के दौरान मंगलवार को 3:30 बजे के करीब एक बिजली मिस्त्री को करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस गया. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल बिजली मिस्त्री का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है.