सहारनपुर: कोतवाली देहात पुलिस ने निर्माणाधीन बाईपास पर चल रहे अवैध सट्टे के कारोबार का किया खुलासा, तीन युवकों को पकड़ा
सहारनपुर में कोतवाली देहात पुलिस ने निर्माणाधीन बाईपास के पास चल रहे अवैध सट्टेबाजी के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सट्टे से संबंधित पर्चा, पेन, 2310 रुपये नकद तथा दो अवैध तमंचों के साथ 11 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।