उरई: उरई के मैकेनिक नगर के एक घर में चोरी करने वाले 3 चोर सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद, जांच में जुटी पुलिस
Orai, Jalaun | Apr 21, 2024 उरई कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मैकेनिक नगर के एक घर से तीन चोरों ने सोने-चांदी के जेवर और नकदी को चोरी की। मैकेनिक नगर में लगे सीसीटीवी कैमरे में तीनों चोर कैद हो गए। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के आधार पर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।