हरदोई: एसपी ऑफिस पहुँची पीड़ित महिला ने काटा हंगामा,माचिस लेकर पहुंची महिला ने खुद को और अपने कागजों में आग लगाने का किया प्रयास
Hardoi, Hardoi | Aug 13, 2024 एसपी ऑफिस पहुँची महिला ने जमकर हंगामा काटा है।माचिस लेकर पहुंची महिला ने खुद को और अपने कागजों में आग लगाने की कोशिश की है।2019 से महिला का पति लापता है।जिससे नाराज महिला ने ऐसा कदम उठाया है।पुलिस ने महिला को पकड़कर महिला थाने ले गई।पिहानी क्षेत्र के अब्दुल्लानगर की रहने वाली अनीता सोनी का कहना है कि कई बार पुलिस से शिकायत करने के बाद कार्रवाई नही हो रही है।