हरदोई: कावंर भरने जा रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलटी,गंभीर घायल,मेडिकल कॉलेज में भर्ती
Hardoi, Hardoi | Aug 13, 2024 बघौली थाना क्षेत्र के पनुआ गांव निवासी भैयालाल पुत्र रामकुमार कंवर भरने के लिए मेहंदी घाट जा रहा था की तभी बघौली मल्लावां मार्ग पर बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई जिसमें बाइक सवार भैया लाल गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको एंबुलेंस की मदद से हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां उसका उपचार किया जा रहा है।