हरदोई: मोबाइल छीनकर भागने में वांछित चल रहे रद्देपुरवा निवासी आशुतोष उर्फ गोविंद को कोतवाली देहात पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hardoi, Hardoi | Aug 12, 2024 एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने मोबाइल छीनकर भागने के आरोप में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना प्रभारी ने बताया कि बेहटा गोकुल क्षेत्र के फत्तेपुर गांव निवासी विनीत कुमार द्विवेदी उर्फ विमल कुमार की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।