हरदोई: फतियापुर के पास साइकिल से सब्जी लेकर घर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर ट्रॉली ने मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Aug 13, 2024 सुरसा थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी अनंतराम पुत्र नारायण घर के लिए सब्जी खरीदने के लिए सेमरा चौराहा की बाजार गया था।सब्जी लेकर वह साइकिल से अपने घर वापस लौट रहा था कि तभी सुरसा थाना क्षेत्र के फतियापुर के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने अनंत राम को टक्कर मार दी जिससे वहां गंभीर रूप से घायल हो गया।अस्पताल ले जाते समय अनंतराम की मौत गई।