कुनकुरी: 24 घंटे से अंधेरे में भेलवां टोली, नवापारा सहित कई गांव, 11 केवी तार गिरने से बिजली ठप; ग्रामीणों ने आंदोलन की चेतावनी दी
कुनकुरी विकासखंड के भेलवां टोली, नवापारा समेत आसपास के कई गांव पिछले 24 घंटे से अंधेरे में डूबे हैं। 11 केवी बिजली लाइन का तार गिरने से बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद बिजली विभाग ने अब तक मरम्मत शुरू नहीं की। बिजली नहीं रहने से पेयजल, घरेलू कामकाज, बच्चों की पढ़ाई और मोबाइल चार्जिंग जैसी जरूरी सुविधाएं प्रभाव