सहारनपुर: थाना सदर बाजार पुलिस ने चोरी की घटना का सफल अनावरण किया, 1 वांछित अभियुक्त को क्षेत्र से गिरफ्तार किया
थाना सदर बाजार पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चलाए गए विशेष अभियान में अलीशान पुत्र इक़लाख को चौकी आवास विकास क्षेत्र से गिरफ्तार कर बुधवार शाम 4:00 बजे चोरी का माल बरामद किया है। वादी के घर से बिजली की फिटिंग के तार चोरी होने की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से कुल 5 किलो 180 ग्राम बिजली के तार बरामद हुए।