बांधवगढ़: मुड़गुड़ी में कविता को विषैले सर्प ने बनाया अपना शिकार, जिला चिकित्सालय उमरिया में इलाज के दौरान हुई मौत, मर्ग कायम
कोतवाली थानांतर्गत ग्राम मुड़गुड़ी में कविता अगरिया पिता जयलाल अगरिया उम्र 20 वर्ष को विषैले सर्प ने अपना शिकार बना लिया।जिसे ईलाज के लिए जिला चिकित्सालय उमरिया में भर्ती कराया गया था।जहाँ कविता की मौत हो गई है।कोतवाली पुलिस ने मर्ग की कायमी कर जांच शुरू कर दी है।