#ब्रेकिंग 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | उन्नाव
⚡ गिरने की कगार पर बिजली का पोल, बड़े हादसे का खतरा — जिम्मेदार बेखबर!
उन्नाव। ग्राम सभा मजखोरिया के मजरा दोहा के मुख्य मार्ग पर बिजली का एक पोल पिछले करीब एक महीने से गिरने की कगार पर खड़ा है। हादसे की आशंका को देखते हुए दूसरा नया बिजली का खंभा मौके पर लाकर डाल भी दिया गया है, लेकिन अभी तक उसे लगाया नहीं गया है।
मौजूदा बिजली का पोल एक लकड़ी/बल्ले के सहारे किसी तरह रोका गया है। जिस स्थान पर सहारा लगाया गया है, वहां गीली मिट्टी होने के कारण स्थिति और भी गंभीर बनी हुई है। तेज हवा या बारिश होने पर यह पोल कभी भी गिर सकता है और इसकी चपेट में आने से बड़ी जनहानि या हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
बताया जा रहा है कि इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन हजारों की संख्या में ग्रामीण, राहगीर, बाइक सवार और अन्य वाहन गुजरते हैं। ऐसे में बिजली का पोल गिरना लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
ग्रामीणों का कहना है कि नया बिजली का खंभ�
Unnao, Unnao | Aug 12, 2026