मुरादाबाद: नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बुध बाजार में स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया
नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल पहले दिन ही एक्शन में नजर आए पीली कोठी स्थित कैंप कार्यालय पर उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ बैठक की इसके बाद काफिले के साथ सीधे बुध बाजार पहुंच गए वहां पर स्मार्ट सिटी के कार्यों का निरीक्षण किया संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए इसके बाद टाउन हॉल स्थित कार्यालय पहुंचे नगर निगम कर्मचारी नेताओं से मिले।