बागपत: जनपद बागपत में ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए बिजली कर्मचारियों द्वारा लगातार किया जा रहा पानी का छिड़काव
Baghpat, Bagpat | May 27, 2026 बुधवार की दोपहर करीब साढे तीन बजे बागपत जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब बिजली व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। लगातार बढ़ते तापमान और बिजली की अधिक खपत के चलते कई स्थानों पर ट्रांसफार्मर अत्यधिक गर्म हो रहे हैं। स्थिति यह हो गई है कि ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए बिजली कर्मचारियों द्वारा उन पर लगातार पानी का छिड़काव किया जा रहा है।