दरभंगा: हरपुर गांव में दलितों पर दबंगों के जरिए हुए जानलेवा हमला, घर जलाने के खिलाफ भाकपा माले ने निकाला प्रतिवाद मार्च।
सिमरी थाना क्षेत्र के हरपुर गांव में अकेले दलित परिवार को योजनाबद्ध रूप से हुजूम बनाकर हरवे हथियार से जानलेवा हमला करने, घर को जलाकर खाक करने वाले हमलावरों को गिरफ्तार करने, पीड़ित परिवार की सुरक्षा, गरीबों पर हुए झूठे मुकदमा को वापस लेने आदि सवालों को लेकर भाकपा(माले) ने लहेरियासराय पोलो मैदान स्थित धरना स्थल से में निकाला प्रतिवाद मार्च।