दुर्ग: दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे एक बार फिर विवादों में घिर गए, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी
दुर्ग जनपद के सीईओ रूपेश पांडे एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। बीते दिनों उन पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ सोशल मीडिया में लिखा अपमानजनक टिप्पणी " मोहनदास करमचंद गांधी का दोगलापन " साझा करने का आरोप लगा था। यह मामला सामने आने के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।