दुर्ग: दुर्ग के सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर में बेटियों की रोज पूजा होती है, अष्टमी पर 3000 कन्याओं को कराया गया भोज
दुर्ग के सत्ती चौरा दुर्गा मंदिर में बेटियों की होती है रोज पूजा, अष्टमी पर 3000 कन्याओं को कराया गया भोज, मंदिर समिति के सदस्य बंटी शर्मा ने गुरुवार शाम 5 बजे बताया कि यह प्रदेश का एकमात्र मंदिर है जहां क्वांर नवरात्रि के नौ दिनों तक रोजाना कन्या माताओं का पूजन और भोज कराया जाता है। हर दिन अलग-अलग सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाली बच्चियों को बुलाया जाता है।