सांगानेर: नागौर से जयपुर आ रही बस में सीट के पास बैठी दो महिलाओं ने एक महिला के पर्स से गहने व नगदी चुराई, CCTV में कैद तस्वीरें
जयपुर में चलती बस से एक विवाहिता के गहने चोरी का मामला सामने आया है। नागौर से जयपुर आते समय सीट के पास बैठी दो महिलाओं ने पर्स में रखे गहने चुरा लिए। पीड़ित विवाहिता के पति ने कालवाड़ थाने में CCTV फुटेज के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने बताया- नागौर के डीडवाना निवासी श्रवण सिंह ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।