महनार: महनार में टेम्पू स्टैंड पर चालकों का फूटा गुस्सा, सुविधा मिलने तक शुल्क नहीं देने का ऐलान
वैशाली जिले के महनार नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत न्यू रोड स्थित टेम्पू स्टैंड के समीप सोमवार को मोटर वाहन कर्मचारी चालक संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता दिलीप कुमार सिंह शामिल हुए।बैठक के दौरान यूनियन संघ का चुनाव भी संपन्न कराया गया, जिसमें सर्वसम्मति से बसंत राय बादल को अध्यक्ष तथा कुंदन राय को उपाध्यक्ष चुन