नारायणपुर: नारायणपुर रोड पर बाइक दुर्घटना में युवक घायल
बानसूर क्षेत्र में नारायणपुर रोड स्थित गिरुड़ी स्टैंड के पास बाइक दुर्घटना में एक युवक घायल हो गया। हादसे में हमीर पुत्र पंचुराम निवासी बासना को चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत उपजिला अस्पताल बानसूर पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।