मेदिनीनगर (डालटनगंज): भाजपा युवा मोर्चा पलामू द्वारा उत्पाद सिपाही बहाली मे घोर अनियमितता के विरोध में MMCH परिसर मे दिया गया धरना
भाजपा युवा मोर्चा पलामू जिला अध्यक्ष विपुल गुप्ता की अध्यक्षता में उत्पात सिपाही बहाली प्रक्रिया में घोर अनियमितता को लेकर MMCH गेट पर धरना दिया गया। धरना का संचालन युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने किया।धरना में आमंत्रित भाजपा जिला अध्यक्ष अमित तिवारी ने कहा कि राज्य की निकम्मी और नाकारा हेमंत सरकार राज्य के युवाओं के साथ छलावा कर रही है।