गाज़ीपुर: बिजली समस्या पर डीएम ने अधिकारियों को दी सख्त चेतावनी, कहा- जनता की शिकायतों का तत्काल निस्तारण करें
गाजीपुर के राइफल क्लब में बैठक के दौरान डीएम अनुपम शुक्ला ने जनपद में लगातार आ रही बिजली समस्याओं पर कड़ा रुख अपनाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिल या विद्युत आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत का तत्काल समाधान किया जाए, अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई तय होगी।